झालावाड़ अभिभाषक परिषद चुनाव घोषित:12 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

झालावाड़ अभिभाषक परिषद समिति के सत्र 2025-26 के लिए कार्यकारिणी चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इन चुनावों के लिए 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना अगले दिन 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे से की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी देशराज सिंह शक्तावत को नियुक्त किया गया है। उनके साथ विजय कुमार शर्मा और मनीष देव सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में मनोनीत किए गए हैं। विभिन्न पदों के लिए कई अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। अध्यक्ष पद के लिए 4, उपाध्यक्ष पद के लिए 2, महासचिव पद के लिए 5, संयुक्त सचिव पद के लिए 3, कार्यालय सचिव पद के लिए 4, क्रीड़ा सचिव पद के लिए 3, पुस्तकालय सचिव पद के लिए 2 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 2 नाम सामने आए हैं। कार्यकारिणी सदस्य ‘अ’ श्रेणी के 2 पदों के लिए 5 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार, ‘ब’ श्रेणी के 2 पदों के लिए 5 और ‘स’ श्रेणी के 3 पदों के लिए 4 अधिवक्ताओं ने आवेदन किया है। चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर निर्धारित की गई थी। नामांकन पत्रों की जांच 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक की जाएगी, और उसी दिन शाम 4 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *