झालावाड़ की जूनियर वॉलीबॉल टीम मौलासर रवाना:52वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेगी भाग, 6 से 8 तक होगा आयोजन

झालावाड़ की जूनियर वॉलीबॉल टीम 52वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को डीडवाना रवाना हुई।
यह प्रतियोगिता 6 से 8 दिसंबर तक डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर कस्बे में आयोजित की जाएगी। जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष जॉनसन टी. सैम और सचिव शिशुपाल सिंह यादव ने बताया कि टीम झालावाड़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल और डॉ. अलीम बैग ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। बालक वर्ग की टीम का चयन जिला जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अदनान खान, गजराज, सुमित भील, अरीब खान, क्रिश सेन, नीरज सेन, देवकरण सेन, अरहान खान, केशव मीणा और लवीश मीणा शामिल हैं। टीम के कोच और मैनेजर की जिम्मेदारी हंसराज खोईवाल को सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *