सुलताना की जोहड़ी में शुक्रवार को एक शव पेड़ से लटका मिला। मृतक युवक सिंघाना थाना क्षेत्र के गाँव रायपुर जाटान का निवासी है। मl जाटान निवासी अंकित कुमावत (30) पुत्र मोहरसिंह 3 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। आखिरी मैसेज में लगाया आरोप लापता होने के दिन, दोपहर 1 बजकर 13 मिनट पर, अंकित ने अपने भाई, बहन और एक दोस्त को एक मैसेज भेजा था। इस मैसेज में उन्होंने बताया था कि गाँव के तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट की है और मानसिक रूप से परेशान किया है। इसके तुरंत बाद, उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी अंकित के परिवार ने उसी दिन सिंघाना थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 5 नवंबर की सुबह, गाँव वालों ने सुलताना जोहड़ी में अंकित का शव पेड़ से लटका देखा। इसकी सूचना मिलते ही सुलताना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को चिड़ावा उप जिला अस्पताल भिजवाया। सिंघाना थाना पुलिस ने भी अस्पताल पहुँचकर जाँच शुरू की। परिवार ने तीन युवकों पर लगाए गंभीर आरोप अंकित के परिवार वालों ने गांव के तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कर्मपाल, धर्मेन्द्र कुमावत और नरेन्द्र उर्फ नोलिया (नोलिया) पर आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि इन तीनों ने अंकित को मानसिक रूप से इतना परेशान किया कि उसने आत्महत्या कर ली।


