झालावाड़ डीएसओ देवराज रवि एपीओ:प्रशासनिक कारणों से कार्रवाई, जयपुर मुख्यालय में देनी होगी हाजिरी

राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने झालावाड़ के जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) देवराज रवि को एपीओ (अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर) कर दिया है। उन्हें अब खाद्य विभाग, जयपुर मुख्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। खाद्य विभाग के अतिरिक्त आयुक्त पूनम प्रसाद सागर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि यह कार्रवाई प्रशासनिक कारणों से की गई है। इस दौरान कोटा के संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी जितेंद्र कुमार को झालावाड़ डीएसओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हालांकि, इस एपीओ के पीछे प्रशासनिक कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन देवराज रवि पूर्व में भी विवादों में रहे हैं। खाद्य मंत्री के झालावाड़ दौरे के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने उनकी कार्यशैली को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अतिरिक्त, राशन डीलर संघ ने भी जयपुर में देवराज रवि के खिलाफ शिकायतें दी थीं। इन शिकायतों को भी एपीओ के पीछे एक संभावित कारण माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *