झालावाड़ नगर परिषद के बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने पर पार्षदों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह कोटा रोड स्थित एक निजी होटल में हुआ, जिसमें पार्षदों के साथ नगर परिषद का स्टाफ भी मौजूद रहा। झालावाड़ नगर परिषद बोर्ड का गठन 7 फरवरी 2021 को हुआ था और इसका पांच वर्षीय कार्यकाल 6 फरवरी 2026 को पूरा हो रहा है। इसी उपलक्ष्य में सभापति प्रदीप सिंह राजावत की ओर से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समस्त पार्षदों को साफा बांधकर, माला पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी पार्षदगणों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। सफल कार्यकाल के लिए पार्षदों सहित नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभापति का माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया।
सभापति प्रदीप सिंह राजावत ने कार्यकाल के समापन पर सहयोग के लिए सभी पार्षदों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके बाद सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, और अपेक्षा की कि परिषद में आने वाले आमजन को अपने कार्यों के लिए परेशान न होना पड़े। समारोह में नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा, एक्सईएन मनीष सिंह, पार्षद जयदीप सिंह झाला, इनाम जफर, अनिल सुमन, राजेंद्र सुमन, रईस चौधरी, राम कश्यप, पंकज शर्मा, अतीक कुरैशी, नफीस खान, संपत देवी, शेख सोफिया, चंद्रकला बैरागी, रामलाल, प्रकाश, प्रिया कश्यप, बिंदु जोशी, पवन बैरवा, हरि सिंह यादव, अशोक कहार, शादाब खान बल्ला, सुश्री अंजना बैरवा, आजाद खान, परमानंद भील, चौथमल राठौड़, रुक्मणि देवी, नीलम गुर्जर, शबनम बी सहित नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता संदीप काशवानी और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद इनाम जफर ने किया।


