पाली जिले के रोहट एसडीएम ऑफिस के बाहर शुक्रवार को पर्यावरण प्रेमियों ने धरना दे दिया। उन्होंने अवैध रूप से काटी जा रही राज्य वृक्ष खेड़ी सहित अन्य प्रतिबंधित लकड़ियों की अवैध कटाई को लेकर रोष जताया और प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे है। इस दौरान यहा पर्यावरण प्रेमी परसाराम विश्नोई, बिश्नोई टाईगर फोर्स जिलाध्यक्ष भेरा राम ईराम, गंगा राम शहीद स्थल के अध्यक्ष हेमराम पंवार, मनोहर लाल गीला, रुगनाथ राम गोदारा, राकेश ईराम, नेनाराम खिलेरी, अशोक जानी, लादू डूडी, सुनील डूडी, श्रवण बेनीवाल, भजन लाल जांगू सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राज्य वृक्ष खेजड़ी, रोहिड़ा, नीम की अवैध रूप से कटाई हो रही है लेकिन वन विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। प्रतिबंधित लकड़ियों से भरा ट्रक पकड़ा था
बता दे कि वन विभाग के रेंजर प्रकाश पटेल के नेतत्व में गुरुवार को रूपावस के निकट राज्य वृक्ष खेजड़ी, रोहिड़ा और नीम की गीली लकड़ियों से भरा ट्रक पकड़ा था। जिसे वन विभाग की ओर से जब्त किया गया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


