झालावाड़ के खंडिया वीर हनुमान मंदिर में नवरात्र के दौरान अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। दशहरे के दिन इस पाठ की पूर्णाहुति हुई, जिसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। पूर्णाहुति पंडित अमित शुक्ला के सानिध्य में संपन्न हुई। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में धर्म प्रेमी बंधुओं ने सहयोग दिया। इनमें सालिगराम दांगी, राजकुमार मिश्रा, नरेंद्र तोमर, वृंदावन लाल शर्मा, नरपत सिंह राजावत, प्रदीप यादव, रितेश अग्रवाल, जगदीश चौबदार, मनोज गौतम, राकेश बैरवा, देवकीनंदन गुप्ता, राजदीप सोनगरा, जगेंद्र गौतम और जसवंत सिंह राणा सहित अन्य भक्तगण शामिल थे।


