शिक्षा विभाग से नहीं मिला बजट, टीचर ने जुटाया चंदा:उदयपुर में हो रही राज्य स्तरीय स्कूली जूड़ो प्रतियोगिता, 40 जिलों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

उदयपुर के सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल कालारोही की मेजबानी में राज्य स्तरीय स्कूल जूड़ो खेल प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता का आयोजन अटल बिहारी इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है, जिसमें 565 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। उदयपुर को इस 69वीं राज्य स्तरीय स्कूली जूड़ो खेल प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने के बाद बजट नहीं होने से इसके आयोजन में मुश्किल खड़ी हो गई। इसके लिए शिक्षा विभाग से बजट के नाम पर कुछ नहीं मिला। ऐसे में स्कूल के फिजिकल टीचर किशन सोनी ने प्रतियोगिता को पूरा कराने के लिए 7 लाख रुपए चंदा जुटाया और प्रतियोगिता शुरू कराई। प्रतियोगिता के लिए सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का इंडोर स्टेडियम किराए पर लिया गया। बच्चों और निर्णायकों को होटल में ठहरने और भोजन की अलग-अलग व्यवस्था कराई गई है। टीचर किशन सोनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता शिक्षा के साथ खेल जगत के सितारों को तराश रही है, इसके लिए बजट बढ़ाया जाना चाहिए। ये ही बच्चे नेशनल में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। 565 छात्र-छात्राएं ले रहे भाग
मुख्य कोच सुशील सेन ने बताया कि अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग में 565 छात्र-छात्राएं दमखम दिखा रही हैं। इसमें 37 जिलों की 278 छात्राएं एवं 40 जिलों के 287 छात्र भाग ले रहे हैं। 7-7 भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राजस्थान टीम का प्र​तिनिधि​त्व करेंगे। प्रशिक्षित कोच के निर्देशन में नियमित मापदंड अनुसार प्रतियोगिता कराई जा रही है। एक दिन के खेल के बाद दूसरे दिन खिलाड़ियों को मेडल दिए जा रहे हैं और प्रतियोगिता का समापन 6 अक्टूबर को होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *