झालावाड़ में सांसद खेल महोत्सव के तहत 25 दिसंबर को क्रिकेट और बास्केटबॉल मैचों का आयोजन किया जाएगा। ये मैच श्रीमती विजया राजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल में होंगे। जिला खेल अधिकारी डॉ. कृपाशंकर शर्मा ने बताया कि महोत्सव के तहत सुबह 11 बजे सांसद इलेवन और खेल संकुल एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। क्रिकेट मैच के बाद जूनियर वर्ग में बास्केटबॉल मैच का आयोजन होगा।
नगर परिषद के सभापति और आयोजनकर्ता प्रदीप सिंह राजावत ने जानकारी दी कि दोपहर 3 बजे सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह होगा। इस दौरान झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह क्रिकेट और बास्केटबॉल मैच के विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल प्रदान करेंगे।


