झालावाड़ में खुले में नहीं लगेंगी नॉनवेज दुकानें:नगर परिषद चलाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 2 दिन का अल्टीमेटम

झालावाड़ नगर परिषद शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए एक अभियान चलाएगी। परिषद ने अतिक्रमणकारियों को स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है। इसके बाद भी लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद झालावाड़ के उड़नदस्ता प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सभी व्यापारी बंधुओं और दुकानदारों से अपील की जा रही है। उन्हें अपने प्रतिष्ठानों के आगे से सरकारी भूमि, नालों, नालियों और सड़कों से स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण तथा सामान स्वयं हटाने को कहा गया है। विशेष रूप से, खुले में या किसी भी धार्मिक, शैक्षणिक अथवा सार्वजनिक स्थान पर संचालित सभी नॉनवेज की दुकानें और होटल संचालकों को भी अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं। दी गई अवधि समाप्त होने के बाद, 3 दिसंबर बुधवार से नगर परिषद झालावाड़ द्वारा सख्ती से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी स्वयं अतिक्रमणकारी की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *