सवाई माधोपुर में शीतलहर के बाद आगामी दिनों बढ़ेगी सर्दी:धुंध और कोहरे से विजिबिलिटी 150 से 200 मीटर तक रही

सवाई माधोपुर में अब सर्दी अपने परवान चढ़ने की संभावना है। सोमवार सुबह धुंध और कोहरा छाया रहा। जिसका असर विजिबिलिटी पर भी पड़ा। यहां सोमवार सुबह विजिबिलिटी 150 से 200 मीटर तक रही। इस दौरान यहां आसमान में बादल भी छाए रहे। इस दौरान सुबह यहां ओस गिरने से मौसम में नमी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिसम्बर से राजस्थान के कई इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। जिसका असर सवाई माधोपुर पर भी पड़ेगा और यहां सर्दी बढ़ेगी। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह के मौसम का हाल सवाई माधोपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह शनिवार को सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां आगामी दिनों शीतलहर के असर से पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *