झालावाड़ में 26/11 शहीदों को श्रद्धांजलि दी:झालावाड़ में अशोक चक्र विजेता निर्भय सिंह सिसोदिया प्रतिमा स्थल हुआ कार्यक्रम

झालावाड़ में बुधवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को झालावाड़ में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम लाइन पुलिस चौराहा स्थित अशोक चक्र से सम्मानित शहीद निर्भय सिंह सिसोदिया की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और स्थानीय समाज के लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान वीर योद्धाओं और निर्दोष नागरिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। शहीद स्मारक समिति के सचिव ओम पाठक ने कहा कि इस भयावह आतंकी हमले को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। उन्होंने शहीदों के अदम्य साहस और देशभक्ति को पाठ्यक्रम में शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। ओम पाठक ने यह भी कहा कि शहीदों के परिजनों को समाज में विशेष सम्मान मिलना चाहिए। इतिहासकार ललित शर्मा ने कहा कि आतंकवाद एक गंभीर नासूर है, जिसे किसी भी देश के लिए स्वीकार्य नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि देश के विकास और सुरक्षा के लिए आतंकवाद का जड़ से समाप्त होना जरूरी है। कार्यक्रम में सालिगराम दांगी ने कहा कि हमें देश के सैनिकों से प्रेरणा लेनी चाहिए और भारतीय सेना पर गर्व करना चाहिए। श्रद्धांजलि समारोह में समिति के सदस्य भगवती प्रकाश मेहरा, मनजीत सिंह कुशवाह, भारत सिंह राठौड़, डॉ. नंद सिंह राठौड़, अलीम बेग, नफीस शेख, सूरजकरण नागर, कन्हैया कश्यप, महेंद्र सिंह और नानूराम गुर्जर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और शहीदों को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *