झालावाड़ में 3 दिवसीय शिव-शक्ति विवाहोत्सव:महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजनों की धूम

झालावाड़ में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाहोत्सव ‘महाशिवरात्रि महोत्सव’ का 3 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम सेवादल महिला मंडल की ओर से आयोजित यह उत्सव पाताल हनुमान एवं वटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संपन्न होगा। आयोजन समिति की अध्यक्ष नीरू व्यास ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 13 फरवरी (शुक्रवार) को दोपहर 1 बजे विनायक स्थापना के साथ हुई। इसके बाद दोपहर 2 बजे हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा की गई। महिला संगीत और फागोत्सव कल
14 फरवरी (शनिवार) को दोपहर 1 बजे से महिला संगीत और फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन रात 7:30 बजे अशोक सोनी एंड पार्टी (डग) द्वारा ‘राधेश्याम रामायण’ की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। उत्सव के अंतिम दिन 15 फरवरी (रविवार) को रात्रि 7 बजे भव्य महाआरती होगी, जिसके बाद प्रसादी वितरण किया जाएगा। ये सभी कार्यक्रम पाताल हनुमान एवं वटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किए जाएंगे। विशेष अनुष्ठान 15 को
इसी कड़ी में चौथ माता मंदिर के पास स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर भी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष अनुष्ठान होंगे। यहां बाबा नीलकंठ महादेव का विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी और प्रसाद वितरण भी होगा। शहर के राजराजेश्वर मंदिर और जिले के क्यासरा मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों पर भी विशेष सजावट की जा रही है। श्रीराम सेवादल महिला मंडल ने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस शिव-शक्ति मिलन के उत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *