पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग ने सभी राज्य एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों को 31 जनवरी तक अपना जीवन प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से जमा कराने के निर्देश दिए हैं। जिन पेंशनभोगियों ने अब तक अपना जीवन प्रमाण-पत्र अपडेट नहीं कराया है, उन्हें निर्धारित अवधि में ट्रेजरी या उप ट्रेजरी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर इसे जमा कराना होगा। पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए ट्रेजरी एवं उप ट्रेजरी कार्यालयों में विशेष व्यवस्था की गई है। जीवन प्रमाण-पत्र को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़कर किसी भी राजकीय कर्मचारी की एसएसओ आईडी के माध्यम से भी अपडेट कराया जा सकता है। ऐसा करने से आगामी माह में पेंशन बंद होने जैसी समस्या से बचा जा सकेगा। झालावाड़ कोषाधिकारी मिथिलेश मीणा ने बताया कि अभी भी 570 पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों द्वारा जीवन प्रमाण-पत्र जमा नहीं कराया गया है।


