युवती को मुकदमे में समझौता करने के लिए दी धमकी:आरोपी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का भी आरोप, पीड़िता से की मारपीट

अजमेर में एक युवती को रेप के मामले में समझौता करने के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत रामगंज थाने में दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामगंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की और से शिकायत दी गई है। पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म मामले में न्यायालय में आपराधिक मामला लंबित है। आरोपी मामले में समझौता करने के लिए धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 19 जनवरी को उसके इंस्टाग्राम आईडी पर धमकी के मैसेज भी भेजें। इसके साथ ही उसे रेप मामले में कोर्ट से बाहर निपटने के लिए दबाव डाला गया। साथ ही उसे वापस धर्म परिवर्तन करवाने के लिए दबाव करवाया गया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि एक दिन आरोपी ने उसे पीछा किया और उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही उसे अपमानजनक टिप्पणी का प्रयोग कर उसे प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *