झालावाड़ में 75 परिवारों को बांटे कंबल:अग्रसेन विकास परिषद ने शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को दी राहत

झालावाड़ में अग्रसेन विकास परिषद समिति ने शीतलहर के प्रकोप के बीच 75 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए। यह वितरण बीती रात शहर के विभिन्न स्थानों पर किया गया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गर्ग, राष्ट्रीय संरक्षक भुवनेश अग्रवाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिंघल ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का निर्णय लिया था। इस निर्णय पर सभी सदस्यों की सहमति थी। महिला राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भावना अग्रवाल, महिला संभागीय उपाध्यक्ष नीलेश जैन और जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि टीम ने अस्पताल के बाहर, एलआईसी बिल्डिंग के बाहर और शहर की अन्य बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों को कंबल दिए।
इस कार्य में महिला जिलाध्यक्ष शशि अग्रवाल, जिला महामंत्री अनिता बंसल, डॉ. रश्मि गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष वैद्य प्रकाश बंसल, महिला जिला सांस्कृतिक मंत्री संतोष अग्रवाल और मोहन अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया।
गौरतलब है कि जिले में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप जारी है। ऐसे में कई गरीब और जरूरतमंद परिवार रात के समय खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *