झिरना बनेगा धार्मिक टूरिज्म, ब्लू प्रिंट तैयार कर रहे

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिला मुख्यालय कवर्धा से सिर्फ 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम झिरना में प्राचीन नर्मदा कुंड और मंदिर परिसर को धार्मिक टूरिज्म बनाने की तैयारी है। वर्षों से उपेक्षित इस आस्था स्थल को अब मिनी तीर्थ कॉरिडोर के रूप में विकसित करेंगे। प्रशासन ने इस पूरे क्षेत्र के कायाकल्प का ब्लू प्रिंट तैयार करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में मंदिर, नर्मदा कुंड, मेला ग्राउंड, जात्रा तालाब, कबीर कुटी और आंवला अरण्य समेत पूरे इलाके को एक ही धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत मुख्य शिव मंदिर और 3 अन्य मंदिरों का जीर्णोंद्धार किया जाएगा। नर्मदा कुंड से लगी डबरी में पचरी निर्माण, जात्रा तालाब को नर्मदा सरोवर के रूप में विकसित कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही मंदिर के पीछे मां नर्मदा गार्डन बनेगा। शिव धाम से नर्मदा सरोवर तक पूरा नक्शा बदलेगा। पूरे क्षेत्र में चारों दिशाओं में सीसी रोड बनेगी। मेला स्थल से पिपरिया पुल तक सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। पूरे परिसर में हाई मास्क लाइटें लगेंगी। बाउंड्रीवॉल और सेफ्टी जाली, पंप हाउस, बोर खनन और पाइप लाइन विस्तार किया जाएगा। कबीर कुटी के पास मुरमीकरण भी होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *