राजनांदगांव । झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं की पुण्यतिथि आज शहादत दिवस के रूप में मनाई जाएगी। कल 25 मई को सुबह 10:30 बजे कांग्रेस भवन में कार्यक्रम होगा। शहीद नंदकुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा, उदय मुदलियार और अन्य नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। शहीदों के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए जाएंगे। संगोष्ठी सभा के माध्यम से उन्हें याद किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।


