कोंडागांव में 25 मई को झीरम घाटी नक्सली हमले की 12वीं बरसी पर भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा ने अटल सदन कार्यालय से श्रद्धांजलि सभा शुरू की। कार्यकर्ता और पदाधिकारी पदयात्रा करते हुए भारत माता चौक पहुंचे। यहां शहीद नेताओं और जवानों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि 25 मई 2013 का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे काला दिन था। उन्होंने कहा कि झीरम घाटी में हुआ हमला लोकतंत्र की आत्मा पर चोट थी। कार्यक्रम में मनोज जैन, जसकेतु उसेंडी, दयाराम पटेल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस भवन में भी श्रद्धांजलि सभा हुई। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि झीरम हमले में शीर्ष नेता नक्सलियों की कायराना हरकत का शिकार हुए। उन्होंने कहा कि यह हमला लोकतंत्र पर था। कार्यक्रम में रितेश पटेल, बुधराम नेताम, तरुण गीतेश गांधी और हेमा देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


