झुंझुनूं जिले में मौसम के बदले मिजाज ने आम जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते सडकों पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को दफ्तर व स्कूल पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह घने कोहरे से ढका जिला झुंझुनूं में सुबह के समय चारों ओर घना कोहरा छाया रहा। जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सडकों, खेतों और इमारतों पर सफेद परत नजर आई। कोहरे की सघनता इतनी अधिक थी कि दिन में भी रात जैसा अहसास हुआ। विजिबिलिटी 30 से 40 मीटर, यातायात प्रभावित सुबह सडकों पर विजिबिलिटी घटकर 30 से 40 मीटर रह गई। नेशनल हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से सफर करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं से बढ़ी गलन मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हवाओं की दिशा बदली है। वातावरण में नमी बढ़ने और ऊपरी स्तर पर ठंडी हवाओं के असर से कोहरे की तीव्रता बढ़ी है। पिछले दो दिनों से जिले में यही हालात बने हुए हैं, जिससे धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर बना हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज जिले में सर्दी के तेवर और तेज हो गए हैं।
न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई गिरावट और कोहरे के कारण सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। अगले 24 घंटों तक कोहरे का अनुमान मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटों तक झुंझुनूं जिले के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा बना रह सकता है, जिससे जनजीवन और यातायात पर असर जारी रह सकता है।


