2024 में घटी कुछ घटनाएं पूरे साल लोगों के दिलों दिमाग में छाई रही। पूरे साल में झुंझुनूं ऐसी कई घटनाएं हुई जो काफी चर्चित रही। झुंझुनूं के खेतडी नगर में स्थिम ऐशिया की सबसे बड़ी तांबे की खान में हादसा हुआ। इस हादसे में एक अधिकारी की जान गई और 14 लोग घायल हो गए थे। इसी तरह से सिंघाना के पास हादसा हुआ, इसमें पांच लोगों की जान गई। 2024 में ओला परिवार का गढ़ ढह गया। यह साल चिकित्सकों की लापरवाही के लिए भी काफी चर्चा में रहा। झुंझुनूं में एक जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। इसी तरह से झुंझुनूं में संक्रमित कीडनी की जगह डाक्टर ने एक महिला की सही कीडनी निकाल दी। पुलिस की लापरवाही भी चर्चित रही। मण्डे्रला पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई।
चीफ विजिलेंस ऑफिसर की जान गई, 14 हुए थे घायल झुंझुनूं 7 एशिया की सबसे बड़ी तांबे की खदान हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में 14 मई 2024 की देर शाम केज (लिफ्ट) का रस्सा टूटने से उसमें सवार कोलकाता से निरीक्षण के लिए आए चीफ विजिलेंस ऑफिसर उपेंद्र पांडे की मौत हो गई थी। निरीक्षण दल में शामिल 14 अधिकारी-कर्मचारी घायल हो गए थे। यह हादसा उस समय हुआ जब विजिलेंस टीम केज में सवार होकर खदान में निरीक्षण करने नीचे जा रही थी। रस्सा टूटने से ब्रेक फेल हुआ और केज करीब 515 मीटर नीचे जा गिरी। सामान्यतया केज के नीचे जाने की गति 3.5 मीटर प्रति सैकंड होती है, लेकिन ब्रेक फेल होने से इसकी स्पीड करीब तीन गुना बढक़र 10 मीटर प्रति सैकंड हो गई। इस कारण बाइंडर इसे कंट्रोल में नहीं कर सका और यह धड़ाम से नीचे जा गिरी। कई अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं। पिछले दिनों केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री किशन रेड्डी भी इसका दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं।
डॉक्टरों ने जिंदा युवक को मृत बताया, 2 घंटे मुर्दाघर में सवा बिना पोस्टमार्टम किए रिपोर्ट दे दी
21 नवंबर बगड़ के आदर्श नगर में संचालित मां सेवा संस्थान के निराश्रित
गृह में रहने वाले मंदबुद्धि रोहिताश (25) की तबीयत बिगडऩे पर उसे जिला मुख्यालय के बीडीके अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे डॉक्टर ने बिना जांच किए उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बना दी। अंत्येष्टि के समय मोक्ष धाम में युवक जिंदा हो गया। तब उसे वापस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. योगेश जाखड़, पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. नवनीत मील, पीएमओ डॉ. संदीप पचार को निलंबित किया गया। चिकित्सा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर ने उच्च स्तरीय समिति बनाकर जांच कराई। महिला की दाईं किडनी खराब थी, बाईं निकाल दी
15 मई जिला मुख्यालय स्थित धनखड हॉस्पिट ने नूआं निवासी ईद बानो की किडनी का ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के संचालक डॉ संजय धनखड ने संक्रमित की जगह सही किडनी निकाल दी। ईद बानो की दाईं किडनी खराब थी। जबकि डाक्टर बाईं निकाल दी। फिर महिला की तबियत खराब हो गई। महिला को जयपुर रैफर किया गया। जयपुर में 4 अगस्त को महिला की मौत हो गई। जांच टीम ने डाक्टर को दोषी माना। इसके बाद डाक्टर को गिरफ्तार कर गया। जानलेवा रफ्तार ने ली 5 लोगों की जान 160 की रफ्तार से दौड़ती स्कॉर्पियो बाइक से टकराई, फिर सामने से आ रही मिनी बस से भिड़ी ओर एक फौजी सहित 5 की जान चली गई। घटना 6 मई को सिंघाना थाना इलाके के हमीरवास गांव में हुई। 160 की स्पीड से दौड़ती स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक बाइक व सामने से आ रही मिनी बस से टकरा गई। इसमें एक फौजी समेत पांच लोगों की मौत और 21 लोग घायल हो गए थे। इस हादसे की मुख्य वजह स्कॉर्पियो की ओवरस्पीड माना जा रहा है। इसमें पांच लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। उपचुनाव में ओला का गढ़ ढहा, 20 साल बाद जीती भाजपा 2024 में ओला परिवार का गढ़ ढह गया। झुंझुनूं सीट पर हुए उपचुनाव में सांसद बृजेंद्र ओला के पुत्र अमित ओला को हराकर भाजपा के राजेंद्र भांबू विधायक चुने गए। यह वर्ष चिकित्सकों की लापरवाही के लिए चर्चा में रहा। मई में महिला की संक्रमित की जगह सही किडनी निकाल दी गई। नवंबर में जिंदा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मंड्रेला पुलिस की कस्टडी में मौत 30 मई
दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार युवक गौरव शर्मा की मंड्रेला पुलिस की हिरासत में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई। उसे साढ़े तीन घंटे तक पानी नहीं पिलाया गया था। डिहाइड्रेशन के कारण उसकी जान चली गई। एसपी ने इसके लिए मंड्रेला थानाधिकारी रविंद्रसिंह समेत पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया। इस मामले में सवाल उठा था कि केस दर्ज होने के महज 13 दिन में थाने का टॉप टेन अपराधी घोषित कर उस पर 5 हजार रुपए का इनाम कैसे तय कर दिया गया था। रंगदारी के लिए फायरिंग 16 दिसंबर
चिड़ावा में बदमाशों ने लालचंद पेड़ेवाले की दुकान पर एक करोड़ रुपए की रंगदारी के लिए फायरिंग की। रंगदारी की पर्ची थमाते हुए कहा-आज गोली दुकान पर चली है… रुपए नहीं दिए तो तुझ पर चलेगी। पुलिस ने इस मामले में क्षत्रिय गैंग को पिलानी में पनाह देने वाले एक युवक को पकड़ा। हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार हैं। शराब माफियाओं ने ली जान 14 मई
सूरजगढ़ के बलौदा में शराब माफियाओं ने एक दलित युवक को उल्टा लटका बेरहमी से पीटा था। 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इसका वीडियो वायरल होने पर मामला सामने आया। बाद में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत पांच बदमाशों को पकड़ा। आरोपियों के घरों पर बुलडोर चलाए गए। शराब ठेकेदार का लाइसेंस निलंबित किया गया। संपत्ति विवाद में भतीजे ने करवाई थी चाचा की हत्या
एक माह पहले एसपी से मिलकर कहा था-भतीजा मुझे जान से मार देगा-बचा लो, लेकिन पुलिस सोती रही, नतीजा हत्यापिलानी में किराए के मकान में रहने वाले हरियाणा के बाढड़़ा निवासी रतनसिंह की भतीजे अंकित ने गोली मार हत्या कराई थी। अपराधी की औकात अठन्नी सिर्फ 50 पैसे का इनाम घोषित आम्र्स एक्ट में फरार आरोपी पर 50 पैसे का इनाम पुलिस का तर्क-अपराधी खुद को डॉन नहीं समझे तत्कालीन एसपी देवेंद्र विश्नोई ने सिंघाना के फरार आरोपी सिलारपुरी के योगेश उर्फ योगी पर अठन्नी का इनाम घोषित किया था। पुलिस का किसान को नोटिस
मुआवजे के लिए आत्मदाह का प्रयास
11 दिसंबर नवलगढ़ में सीमेंट फैक्ट्री के लिए जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर गोठड़ा के किसान विद्याधर यादव ने इच्छा मृत्यु मांगी थी। उन्होंने 11 दिसंबर को फैक्ट्री के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। खुद पर पेट्रोल डाल आग लगाने की कोशिश की, जबकि परिवार के सदस्य चिता सजाकर बैठ गए थे। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। बाद में किसान को मुआवजा मिल गया। तब पुलिस ने किसान को नोटिस देकर 9.91 लाख रुपए मांगे। तर्क दिया किसान की सुरक्षा के लिए पुलिस को 99 जवान लगाने पड़े। यानी सरकारी खर्चा हुआ। चर्चा में रहे ये चेहरे पालिकाध्यक्ष व उपाध्यक्ष सस्पेंड
31 दिसंबर नवलगढ़ पालिकाध्यक्ष शोएब खत्री, उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, उनकी पार्षद पत्नी उर्मिला चोटिया को डीएलबी ने निलंबित कर दिया। इन तीनों पर पद के दुरुपयोग के आरोप लगे। सरकार ने जांच करवाकर निलंबित कर दिया। अभी तक नवलगढ़ में किसी को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मनोनीत नहीं किया गया। इसी तरह झुंझुनूं नगर परिषद सभापति नगमा वानो को भी नोटिस मिला था। लेकिन समय रहते उन्होंने कोर्ट से स्टे ले लिया। बाद में उनका कार्यकाल पूरा हो गया। चिड़ावा प्रधान इंद्रा डूडी निलंबित 12 अक्टूबर
चिड़ावा पंचायत समिति प्रधान इंद्रा डूडी के खिलाफ पहले अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। वह 18 जुलाई को गिर गया। उसके करीब डेढ़ महीने बाद 12 अक्टूबर को प्रधान को पद के दुरुपयोग के मामले में उन्हें निलंबित किया गया। उनकी जगह अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले रोहिताश धांगड़ को ही कार्यवाहक प्रधान बनाया गया। एक वर्ष में रिकॉर्ड निस्तारण जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने एक वर्ष के कार्यकाल में सबसे ज्यादा 1146 प्रकरणों का निस्तारण कर देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई। इसके लिए हाल ही में राष्ट्रीय आयोग ने भी प्रशंसा की। इनको खोया
15 मई को पूर्व राज्यपाल व उपमुख्यमंत्री रही गौरीर की बेटी कमला बेनीवाल का निधन हुआ। वनस्थली में पढ़ी कमला ने महिला शिक्षा व सशक्तिकरण के लिए 13 सितंबर 2024 को वरिष्ठ राजनीतिज्ञ व मंत्री रहे सुंदरलाल काका का निधन हो गया। अपनी सादगी व राग-रागिनी के दम पर लोगों के दिलों में अपनी पैठ जमाई।
क्लेम के लिए रचा था मौत का षडय़ंत्र
24 मार्च
मुकुंदगढ़ थाना इलाके के डूंडलोद में फौजी विकास भास्कर ने डेढ़ करोड़ रुपए की बीमा के क्लेम के लिए खुद की मौत का खेल रचा। उसने अपने खेत पर काम करने वाले मजदूर की हत्या करके खुद की कार में उसकी लाश जला दी थी। ताकि यह लगे कि कार में जिंदा जलने से फौजी की मौत हुई हो। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। पुलिस की जांच में यह मामला सामने आया। जब फौजी घर आया तो उसने पुलिस से बचने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। एसीबी की दो बड़ी कार्रवाई 10 दिसंबर को खेतड़ी एसडीएम बंशीधर योगी दो लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए। 70 बीघा जमीन का नामांतरण चढ़ाने के लिए 20 बीघा जमीन भी मांगी थी। यह नहीं देने पर तीन लाख में सौदा किया। 07 मार्च को एसीबी ने एसएमएस अस्पताल के डॉ. रंजन लांबा के झुंझुनूं स्थित अस्पताल व घर समेत 5 ठिकानों पर सर्च कर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। आय से 114 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली थी।


