झुमरी तिलैया में 38वें श्याम अरदास महोत्सव में उमड़े भक्त , भजनों पर झूमे

भास्कर न्यूज|झुमरी तिलैया धार्मिक संगठन श्याम शरण में आजा रे द्वारा 38वां श्याम अरदास महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन दलजीत कौर की ओर से किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के भव्य दरबार से हुई। केसर और चंदन की सुगंध से वातावरण भक्तिमय हो गया। बाबा का श्रृंगार फूलों, चंदन, धूप-दीप और रत्नों से किया गया। श्रद्धालुओं ने दिव्यता का अनुभव किया। पूजन कार्य आचार्य अनिल मिश्रा ने विधिवत संपन्न कराया। यजमान के रूप में संतोख सिंह और गुरसिन कौर शामिल हुए। पूजा के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ। सभी भक्तों ने श्रद्धा से भाग लिया। इसके बाद बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलन कर सवा पाँच घंटे की भजन संध्या शुरू हुई। स्थानीय और बाहर से आए गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। सांची सोनी ने “हो रही बाबा की नगरी में केसर चंदन का छिड़काव…” और “पलके ही पलके बिछाए हैं, श्याम प्रभु घर आए हैं… गाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। प्रदीप कंदोई ने “कौन सुनेगा, किसको सुनाएं…”, अमन वर्मा ने “फैसला दरबार सांवरे सरकार… गिरधारी सोमानी ने “डर दे दिल की दवा दीजिए मेरे बाबा मुझको खाटू बुला लिजिए…”, रवि दाहिमा ने “दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है बाबा… और सीमा सहल ने “ऐसा है हारे का सहारा लगता है सब से ही प्यारा…” प्रस्तुत किया। सुमन सिंघानिया ने “लीले घोड़े पे चढ़ आयो सांवलियो सरकार… गाकर माहौल को भक्तिरस से भर दिया। कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख सदस्य और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें पप्पू सिंह, संतोष लड्ढा, संजय पिलानिया, संजय नरेड़ी, अनुराग हिसारिया, विवेक सहल, यश बंसल, मनोज जोशी, संजय सूद, उमेश जोशी, सज्जन शर्मा, धीरज जोशी, डॉ. रामसागर सिंह, चंद्रशेखर जोशी, अरविंद चौधरी, प्रवीण जोशी, इंद्रजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, आयुष पोद्दार, मुकेश भालोटिया, राजू अजमानी, नवनीत सिंह, जसवीर कौर, हरमिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, सुदेश छावड़ा, सुनील वर्मा, सुरज वर्मा, उमंग कंदोई, अनुराग सोमानी, सुनील गुटगुटिया ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्याम प्रेम से जोड़े रखा और आयोजन को सफल बनाया। यह आयोजन नगर में श्याम भक्ति की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। हर महीने इसमें श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। भक्तों ने बाबा श्याम से मंगलकामनाएं कीं और अगले महीने फिर शामिल होने का संकल्प लिया। भास्कर न्यूज | चतरा चतरा महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में रविवार को जनवरी 2025 सत्र में नामांकित शिक्षार्थियों के लिए अभिप्रेरणा बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक सह चतरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार झा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ एसके पांडेय उपस्थित थे। उन्होंने शिक्षार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इग्नू के द्वारा संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बताया। अभिप्रेरणा बैठक का संचालन करते हुए इग्नू के समन्वयक डॉ मुकेश कुमार झा ने सभी अतिथियों का परिचय कराया एवं इग्नू के नामांकन, री रजिस्ट्रेशन, सत्रीय कार्य एवं परीक्षा संबंधित विस्तृत जानकारी छात्र छात्राओं को दिया। साथ ही महाविद्यालय में स्थित इग्नू केंद्र के क्रियाकलाप की भी जानकारी दी। बैठक में लगभग 40 शिक्षार्थी उपस्थित हुए। मौके पर इग्नू के परामर्शदाता डॉ ज्योति कुमार, डॉ हेमंत कुमार मिश्रा, डॉ अनिल कुमार, अमित प्रवीण तिग्गा, एल बसंत कुमार, सरयू यादव आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *