झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष समिति की बैठक में कमेटी का किया विस्तार

भास्कर न्यूज | चतरा शहर के हरलाल तालाब के पास रविवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रामचंद्र राणा ने किया। बैठक में आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कमिटी का विस्तार करने तथा जिले के सभी प्रखंडों में कमिटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। कमिटी को मजबूत कर मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला कमिटी के सभी सर्व सम्मति से रामचंद्र राणा को अध्यक्ष, राजू लाल वर्मा को उपाध्यक्ष, सुखसागर राणा को सचिव, अनिल दांगी व शैलेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नव गठित कमिटी में शामिल लोगों को संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सकेंद्र राम, कामेश्वर प्रजापति, बंधन दांगी, सुरेंद्र ठाकुर, प्रयाग यादव, राजकुमार दांगी, राजेन्द्र प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, लक्ष्मण साव, जयप्रकाश दांगी, रामसेवक दांगी, शत्रुध्न कुमार सिंह सहित अन्य कई उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *