सवाईमाधोपुर| बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति स.मा. के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भौर अभियान के तहत रणथम्भौर परिक्षेत्र की आरओपीटी रेंज के झूमर बावड़ी वनक्षेत्र में प्लास्टिक, पॉलिथीन, कांच की बॉटल्स व अन्य प्रकार का कचरा इक्कठा कर सफाई की तथा कचरे को जंगल से बाहर लाकर वन विभाग को सुपुर्द किया। साथ ही लोगों को प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक भी किया। इस अवसर पर वन विभाग के झूमर बावड़ी चौकी प्रभारी दिव्या, वनरक्षक विजेंद्र, रियाज व संस्था सदस्य सुरेंद्र मीना, मोनू सैनी, विजेंद्र सैनी, प्रदीप सैनी, वरद, अजित कुमार बैरवा, परीक्षित शर्मा, राजेश सैनी व रूप सिंह मीना आदि मौजूद रहे।


