झोपड़ी में लगी आग, किसान जला जिंदा:रात को शराब पीकर सोया, अचानक लगी आग से हुई मौत

जैसलमेर के पीटीएम थाना क्षेत्र के नहरी इलाके में एक झोपड़ी में आग लग जाने से उसमें सोये मजदूर की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीटीएम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पीटीएम थाना प्रभारी नरेंद्र पंवार ने बताया कि मृतक रूपराम नायक (50) गंगानगर का निवासी था। वो लंबे समय से यहां किसी के खेत में मजदूरी का काम करता था। उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। वहीं आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। हम आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। शराब पीकर झोपड़ी में सोया, जिंदा जला एसएचओ नरेंद्र पंवार ने बताया कि नहरी इलाके के 10-12 नावेरी माइनर के पास एक खेत में रूपराम अपने एक साथी मजदूर के साथ शराब पीकर खेत में बनी झोपड़ी में सो गया। वहीं उसका मजदूर साथी बाहर ही सोया। देर रात अचानक झोपड़ी में आग लग गई। कच्ची झोपड़ी में लगी आग ने रूपराम को अपने कब्जे में ले लिया। रूपराम के साथ ई मजदूर ने जब आग लगती देखी तो वो रूपराम को बचाने झोपड़ी में गया मगर आग इतनी तेज थी कि वो खुद जलने लगा। फिर उसने दौड़कर आसपास के खेतों के मजदूरों को सूचना देकर इकट्ठा किया। मगर तब तक झोपड़ी जलकर राख हो चुकी थी। झोपड़ी के साथ ही रूपराम भी उसमें जिंदा जल गया। पीटीएम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया और गंगानगर से परिजनों के आने के बाद शव उनको सुपुर्द कर दिया। पीटीएम थाना पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *