रीट पात्रता परीक्षा की तैयारियां पूरी:27-28 फरवरी को 44 केंद्रों पर होगी परीक्षा, फेस रिकग्निशन से होगी एंट्री

डूंगरपुर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से रीट पात्रता परीक्षा 27 और 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 29 सरकारी और 15 प्राइवेट स्कूल शामिल हैं। परीक्षा तीन पारियों में होगी। 27 फरवरी को दो पारियां होंगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:40 बजे तक चलेगी। 28 फरवरी को एक पारी होगी, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक चलेगी। कुल 29,218 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 27 फरवरी को दोनों पारियों में 14,616 और 28 फरवरी को 14,602 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों को केंद्र पर परीक्षा से 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों को लेकर विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में बैठक हुई। इसमें रोडवेज प्रबंधक, डीटीओ, सीएमएचओ और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। परीक्षा केंद्रों पर फेस रिकग्निशन और बायोमैट्रिक से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग टीम मॉनिटरिंग करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *