टक्कर: सिर पर चढ़ा पहिया बाइक सवार की हो गई मौत

अंबिकापुर | शहर के रिंग रोड में नमनाकला के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नमनाकला निवासी प्रहलाद सोनी सोमवार की शाम को बाइक में निजी काम से जा रहा था। इस दौरान नमनाकला रिंग रोड के पास तेज रफ्तार वाहन टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिरे तो वाहन के चक्के के नीचे उनका सिर कुचल गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से भीड़ जमा होने के कारण आवागमन बंद हो गया। सूचना पर गांधीनगर पुलिस पहुंची और शव को हटाकर मरच्यूरी भिजवाया। इसके बाद रोड में आवागमन शुरू हो पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *