विडंबना… रोहिनथिहाई तक सड़क नहीं, वाहन नहीं मिला तो बुजुर्ग को खटिया पर लेकर पहुंचे अस्पताल

बैकुंठपुर | कोरिया जिले के ग्रामीण इलाकों में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत बंजारीडांड के गांव रोहिनथिहाई तक केवल पगडंडी का रास्ता है। यहां एक किमी पगडंडी है, जहां वाहनों का आवागमन नहीं होता है। इसके चलते कई बार इस गांव से मरीजों को खाट पर लिटाकर उपस्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना पड़ता है। दरअसल, लक्ष्मी नारायण का पैर फ्रैक्चर हो गया, जिसके इलाज के लिए परिजनों ने वाहन की व्यवस्था करने कोशिश की, पर सड़क नहीं होने से कोई साधन गांव तक नहीं पहुंच सका। मजबूरी में ग्रामीणों ने मिलकर मरीज को खाट पर लिटाया और कच्चे, उबड़-खाबड़ पगडंडी से होते हुए अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *