टाइगर के एरिया में मोर का शिकार करने वाले पकड़े:4 शिकारियों से मृत मोर, बंदूक, बारुद, छुरी व बाइक बरामद की

टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट सरिस्का में टाइगर ST 2305 एवं ST- 24 की टैरेटरी में सर्च ऑपरेशन के तहत अजबगढ़ रेंज के ग्राम समरा में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले 4 शिकारियों को पकड़ा है। जिनके पास से मृत मोर, बंदूक, छुरी, बारुद सहित बाइक जब्त की हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्राम कालेडा में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास 2 प्लास्टिक के कट्टों में 5 मृत मोर, 1 बंदूक, छररे, बारूद, छुरी एवं 2 मोटरसाईकिल बरामद हुई। अभियुक्तों की पहचान फारूख खान निवासी खोरा, लाडखानी, रमेश बावरियां, बंशी बावरियां, कानू बावरियां निवासी कालेडा तहसील प्रतापगढ के रूप में हुई है। जिनको गिरफ्तार कर लिया गया। उप वन संरक्षक वन्यजीव जयपुर ओमप्रकाश शर्मा के निर्देशानुसार आस-पास के इलाके में मोनिटरिंग टीम एवं रेपिड रेन्सपोन्स टीम का भी गठन किया गया है। ताकि वन्यजीवों को सुरक्षित रखा जा सके। अभियुक्तों के विरूद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अन्तग्रत विभन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय MJM थानागाजी में पेश गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा भेजा दिया गया। प्रकरण में अभी अनुसंधान जारी है। यह कार्यवाही सहायक वन संरक्षक, वन्यजीव जमवारामगढ शुभम गोयल, RFS, रूपेश कुमार भाट क्षेत्रीय वन अधिकारी, अजबगढ़, भवानी शंकर वनपाल, विकास मीणा वनरक्षक, यादराम गुर्जर होमगार्ड द्वारा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *