टाइगर जिप्सियों के बीच से निकला;गाड़ियों के पीछे भी चला:युवराज ST-21 को देखकर डरे पर्यटक;जिप्सियां पीछे लेनी पड़ी

अलवर के सरिस्का बाघ अभ्यारण क्षेत्र में रविवार शाम को घानका तिराहे के पास युवराज टाइगर ST-21 की पर्यटकों को बेहद शानदार साइटिंग देखने को मिली। जंगल सफारी के दौरान बाघ पहले जंगल से निकलकर ट्रैक के बगल में चलता नजर आया और फिर गाड़ियों के बीच से ट्रैक पार कर दूसरी ओर चला गया।कुछ देर बाद युवराज टाइगर जिप्सियों के पीछे-पीछे चलता दिखाई दिया, जिसे देखकर एक बार तो पर्यटकों में भय का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए जिप्सियों को थोड़ा तेज आगे बढ़ाया गया। देखे सफारी से जुड़ी 3 तस्वीरें….. इसके बाद बाघ दूसरी ओर एक गड्ढे में पानी पीता हुआ नजर आया और फिर जंगल की ओर चला गया।इस दौरान सरिस्का जंगल सफारी में करीब 12 जिप्सियों में 100 से अधिक पर्यटक सवार थे। यह नजारा रविवार की दूसरी पारी की शाम का है। देसी-विदेशी पर्यटक युवराज टाइगर को इतने करीब देखकर रोमांचित हो उठे और कई पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरों में इस यादगार पल को कैद किया। बताया जा रहा है कि इस सीजन में सरिस्का में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लगातार टाइगर की साइटिंग होने से देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक अलवर स्थित सरिस्का बाघ अभ्यारण में टाइगर सफारी के लिए पहुंच रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *