टाइगर टी-101 और टी-105 हुए आमने-सामने Vedio:दोनों टाइगर एग्रेसिव होकर जिप्सी के पास आए, पर्यटकों की सांसें थमी

रणथंभौर टाईगर रिजर्व में सफारी पर आने वाले पर्यटकों को कई बार बेहद रोमांचक नज़ारे देखने को मिलते है। इस वाइल्ड लाइफ एक्सपीरियंस को लेने के लिए पर्यटक दूर दूर से यहां आते हैं। ऐसा ही एक रोमांचक नजारा सोमवार शाम की पारी में देखने को मिला।जब सैलानी रणथंभौर के जोन नम्बर दो में सफारी गए पर्यटकों को टाइगर टी-101 और टी-105 के दीदार हुए। दोनों टाइगर हुए आमने-सामने यहां एक साथ दो टाइगरों को आमने-सामने सामने देखकर पर्यटक खासा रोमांचित नजर आए। इसी दौरान दोनों टाइगर अग्रेसिव हो गए और दहाड़ मारकर एक दूसरे को ललकारते हुए पर्यटक वाहनों के बेहद नजदीक आ गए। जिससे पर्यटकों सांसें थम गई। इस दौरान दोनों टाइगर बेहद हमलावर होकर आपसी संघर्ष पर आमादा हो गए। दोनों टाइगरों की अग्रेसिव मुद्रा में देखकर एक बारगी पर्यटक बुरी तरह से घबरा गए। तभी एक टाइगर दूसरे टाईगर को चुनौती देते हुए पर्यटक वाहनों के बीच से दौड़ लगाकर दूसरी तरफ जा पहुंचा। वहीं दूसरे टाइगर ने भी पहले वाले टाइगर की चुनौती को स्वीकार किया और पहले वाले टाइगर का पीछा करते हुए वो भी दूसरी तरफ जा पहुंचा। यहां दूसरे वाले टाइगर ने पहले वाले टाइगर को दहाड़ मारकर लड़ने की चुनौती दी, लेकिन पहले वाला टाइगर घबराकर बैठ गया। जिसकी वजह से दोनों के बीच आपसी टकराव होने से टल गया, वरना दोनों के बीच जमकर आपसी संघर्ष भी हो सकता था। दोनों टाइगरों के व्यवहार और अग्रेसिव होता देख पर्यटकों में जहां डर और रोमांच का एक्सपीरियंस लिया। यहां मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे वाकया को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। जोन नंबर दो में हुए आमने-सामने रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि यह वाक़या रणथंभौर के जोन नम्बर दो का है ,जिसमे टाईगर टी 101 व टी 105 आपसी संघर्ष की मुद्रा में आ गए थे, लेकिन उनके बीच आपसी टकराव टल गया। आपको बता दें कि जब भी दो बाघ किसी एक इलाके में आ जाते है ती उनके बीच इलाके को लेकर अक्सर आपसी टकराव हो जाता है,लेकिन गनीमत रही कि यहां दोनों के बीच आपसी टकराव होने से बच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *