टाउन हॉल में आज होगा मेधावी छात्र सम्मान समारोह

गढ़वा|बंशीधर नगर मार्ग पर लगमा गांव के पास गुरुवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में डंडई थाना क्षेत्र के दतवणीया गांव निवासी अलीम अंसारी का पुत्र इशहाक अंसारी 25 वर्ष व उसका भतीजा शाकिर अंसारी का पुत्र जमील अंसारी 23 वर्ष के नाम शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जमील अंसारी को गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में इसहाक अंसारी ने बताया कि उसके चचेरे भाई काफी दिनों से बीमार चल रहा था। उसकी मृत्यु हो गई थी उसके अंतिम संस्कार करने के लिए कफन लेंने के लिए गढ़वा आए हुए थे। भास्कर न्यूज|गढ़वा दैनिक भास्कर के तत्वावधान में 20 जून को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी गढ़वा जिला के चीफ ब्यूरो सियाराम शरण वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि समारोह का आयोजन शहर के टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह दस बजे से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के अलावे शिक्षा के अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित छात्र उनके मोबाइल नंबर 9204596515 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के प्रायोजक: मेधावी छात्र सम्मान समारोह के प्रायोजक में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, युवा समाजसेवी राकेश पाल, डॉ अनिल साह ( निदेशक किस्मती ग्रुप ऑफ एजुकेशन), अलखनाथ पांडेय (निदेशक आरके पब्लिक स्कूल, सोनपुरवा, गढ़वा), डॉ पातंजली केशरी ( निदेशक राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट), मदन केशरी (निदेशक जी एन कॉन्वेंट स्कूल, गढ़वा) डॉ एन के रजक (निदेशक प्रियदर्शिनी हॉस्पिटल छतरपुर, गढ़वा), संजय सोनी (निदेशक बीएसकेडी पब्लिक स्कूल, नवादा मोड़, गढ़वा), डॉक्टर संतोष (गुलाब नर्सिंग होम, बंशीधर नगर), पाराडाइज पब्लिक स्कूल डंडई, विकास माली (कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी, गढ़वा), बाबू दिनेश सिंह युनिवर्सिटी फरठिया गढ़वा, आरोग्यम हॉस्पिटल एंड एजुकेशन ट्रस्ट, गढ़वा, बाबा भगवान राम पाठशाल ट्रस्ट आदि के नाम शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *