टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द नहीं रहेगी:रेलवे ने बदला फैसला; 13 और 16 मई को कैंसिल की गई ट्रेन चलेगी

रेलवे प्रशासन ने टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को रद्द करने का फैसला वापस ले लिया है। रेलवे ने पहले इस ट्रेन को 13 और 16 मई को रद्द करने की सूचना जारी की थी। रांची मंडल के सेवड़ाफुली जंक्शन और कान्ड्रा जंक्शन के बीच टीआरटी ब्लॉक कार्य चल रहा है। इस कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ था। अब गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 13 और 16 मई को टाटानगर से चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 14 और 17 मई को बिलासपुर से चलेगी। यात्रियों को अब असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *