धमतरी में समाधान शिविर में मधुमक्खियों का हमला:अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण भागे; कुछ पंडाल के कपड़े में छिपे, 2 घायल

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले से शिविर में मौजूद ग्रामीण और अधिकारी-कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। अधिकारियों ने अपनी कुर्सियां छोड़कर जान बचाई। कुछ ग्रामीणों ने पंडाल के कपड़े को ओढ़कर खुद को बचाया। मधुमक्खी के डंक से दो लोग घायल हो गए। शिविर में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों के शरीर से डंक निकालकर तत्काल इलाज किया। पेड़ पर लगे लाउडस्पीकर से उड़ी मधुमक्खियां जानकारी के मुताबिक गांव ग्राम मोहेरा में मंगलवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। जिस पेड़ पर मधुमक्खियों का छाता था। उस पेड़ में ही लाउडस्पीकर लगाया गया था। जिसके ध्वनि के कारण मधुमक्खी इधर-उधर हो गई और हमला कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *