​​​​​​​टाटानगर से चलने वाली दो जोड़ी ट्रेन रद्द:लंबी दूरी वाली लेट चल रहीं गाड़िया, अलग-अलग तिथियों पर कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी

सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाले घने कोहरे को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षित रेल परिचालन की बात कहते हुए सोमवार से 28 फरवरी 2026 तक टाटानगर से होकर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कुहासे के कारण ट्रेनों की गति कम हुई है इसका असर झारखंड के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। क्योंकि यह ट्रेन झारखंड के विभिन्न शहरों से होकर गुजरती है। इसमें टाटानगर से होकर चलने वाली दो ट्रेन टाटानगर अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस और सांतरागाछी-आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस शामिल है। जबकि एक ट्रेन रांची होकर चलती है। वहीं, इसके साथ ही कुहासे के कारण लंबी दूरी की ट्रेन घंटों लेट चल रही है। कुहासे के कारण ट्रेनों की गति कम हुई है। इसके कारण ऐसा हो रहा है। कौन सी ट्रेन कब से कब तक रहेगी रद्द विकास कार्यों के चलते अलग-अलग तिथियों पर कई ट्रेनें रद्द रहेंगी इधर, चक्रधरपुर डिवीजन में रेलवे के विकास कार्यों के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने हटिया- झारसुगुड़ा- हटिया एक्सप्रेस और हटिया- राउरकेला- हटिया पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रद्द करने की घोषणा की है। हटिया – झारसुगुड़ा -हटिया एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18175-18176) 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17 और 20 जनवरी को रद्द रहेगी। हटिया- राउरकेला पैसेंजर (58659) 20, 21, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17, 20 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं, राउरकेला- हटिया पैसेंजर (58660) 21, 24, 28, 31 दिसंबर और 4, 7, 11, 14, 18 और 21 जनवरी को रद्द रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *