हाड़ कंपाती ठंड… अलाव को लेकर सरकारी आदेश का इंतजार

मनोहरपुर| ठंड और शीतलहरी की वजह से मनोहरपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। सारंडा समेत कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सारंडा के तिरिलपोसी में शिक्षक के अनुपस्थित रहने के चलते बच्चों ने स्कूल परिसर में आग तापते नजर आए। बाद में दोपहर का खाना खाकर वे अपने घर चले गए। भास्कर न्यूज| चाईबासा/ चक्रधरपुर उत्तर में हिमालय की वादियों में बर्फबारी और दक्षिण दिशा से दितवाह तूफान के असर से प. सिंहभूम कांप रहा है। हाड़ कंपाती इस ठंड में भी प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिसंबर तक प. सिंहभूम का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक चला जाएगा। ऐसे में अब तक जिले के किसी भी प्रखंड, अंचल या नगर परिषद क्षेत्र में अलाव की प्रशासनिक व्यवस्था नहीं है। सोमवार को मौसम में अचानक गिरावट आई है। 22 डिग्री तक तापमान रहा। सोमवार की सुबह बूंदाबांदी भी हुई। जबकि आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। शाम के चार बजे धूप दिखी। घना कोहरा व बादल के छंटते ही और पारा गिरेगा। नगर में अलाव व्यवस्था को लेकर अब तक सरकार या जिला प्रशासन से कोई आदेश नहीं आया है। जिस कारण व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि जल्द ही नगर के चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी। विजय कुमार हांसदा, प्रशासक नगर परिषद चक्रधरपुर। प. सिंहभूम में मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से मौसम का पारा गिरता ही जाएगा। मंगलवार को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री, बुधवार व गुरुवार को मौसम दो डिग्री और गिरेगा। शुक्रवार शनिवार को 26 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 9 डिग्री सेंटीग्रेड तक पारा गिरेगा। नगर परिषद द्वारा ठंड के जोर पकड़ते ही नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। इसमें मुख्य चौक-चौराहों, अस्पताल, बस स्टैंड आदि स्थानों पर शासकीय अलाव जलाए जाते हैं। इससे अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सकें। इस बार तापमान में अधिक गिरावट होने के बाद भी यह व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है। आगे का मौसम : बादल छंटते ही पारा गिरेगा अलाव की व्यवस्था को लेकर अभी तक कोई आदेश नहीं आया है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *