चाईबासा| आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची से प्राप्त दिशा निर्देश एवं प्रशासक, नगर परिषद चाईबासा के मार्गदर्शन में वार्ड नंबर- 5 में मंगलाहाट परिसर में अवस्थित आश्रयगृह का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। सोमवार को सचिव, डालसा, चाईबासा द्वारा आश्रयगृह का औचक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में केयरटेकर उपस्थित पाए गए। साथ ही साफ-सफाई उत्तम मिली। आश्रय गृह स्थित भवन में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को देखकर संतुष्ट दिखे। डीएलएसए सचिव द्वारा पूरे आश्रयगृह परिसर का निरीक्षण किया गया एवं आश्रयगृह में रंग-रोगन करवाने तथा खिड़कियों के टूटे शीशे बदलवाने का निर्देश दिया गया। उक्त औचक निरीक्षण के दौरान नगर मिशन प्रबंधक राकेश आनंद, सामुदायिक संसाधन सेविका तथा केयरटेकर राज किशोर पान आदि उपस्थित रहे।


