टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर:RSS विभाग संघ संचालक की मौत, 4 लोग घायल, जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर हुआ हादसा

छ्त्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर शुक्रवार को टाटा मैजिक वाहन और एक बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बस्तर संभाग के RSS विभाग संघ संचालक सुकालू राम बघेल की मौत हो गई है। जबकि, बाइक और टाटा मैजिक में सवार अन्य 4 लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की तरफ से टाटा मैजिक वाहन चित्रकोट की तरफ जा रही थी। विपरीत दिशा से बाइक सवार आ रहे थे। इसी बीच दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार काफी दूर जा गिरा। इस हादसे में बाइक सवार RSS के बस्तर संभाग विभाग संघ संचालक सुकालू राम बघेल की मौत हो गई। वन मंत्री केदार कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में 4 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *