टाटा से वाराणसी के लिए स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस:जुलाई से चलाई जा सकती है ट्रेन, अभी टाटानगर से चल रही दो वंदेभारत

टाटानगर से बनारस के लिए स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस जुलाई से चलने की संभावना है। इस ट्रेन के चलने से टाटा से बनारस जाने के लिए टाटानगर के सैकड़ों यात्रियों को सहूलियत होगी। टाटा-बनारस मार्ग पर टाटानगर से रात में वंदेभारत एक्सप्रेस चलने से बिहार-उत्तर प्रदेश के सैकड़ों यात्रियों को सहूलियत होगी, क्योंकि अभी टाटानगर से बनारस के लिए प्रतिदिन चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एकमात्र ट्रेन है। मालूम हो कि टाटानगर से दो वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर-पटना और टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है। इसके अलावा, रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, राउरकेला-हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर से होकर चलती है। वाशिंग लाइन नंबर तीन को अपग्रेड कर हाइटेंशन सुविधा टाटा-बनारस वंदेभारत चलने से पांचवीं वंदेभारत ट्रेन टाटानगर को मिलेगी। वंदेभारत के लिए स्टेशन की वाशिंग लाइन नंबर तीन को अपग्रेड कर हाइटेंशन सुविधा शुरू की जा रही है, ताकि यहां वंदेभारत के कोच की मरम्मत और धुलाई हो सके। लोको कॉलोनी में रेलवे बनाएगा सिक लाइन
वंदेभारत ट्रेनों की मरम्मत के लिए रेलवे लोको कॉलोनी में सिक लाइन बनाएगा। 2024 में ही सिक लाइन बनाने का सर्वे हुआ था। चक्रधरपुर मंडल से टाटानगर में नई सिक लाइन बनाने का प्रस्ताव दक्षिण पूर्व जोन भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा, क्योंकि वंदे भारत ट्रेनों की धुलाई, मरम्मत और जांच के कारण अन्य ट्रेनों की सफाई में दिक्कत हो रही है। टाटा-बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस चलना है। ट्रेन कब से चलेगी फैसला रेलवे बोर्ड से तय होगा। जैसे ही आदेश प्राप्त होगा, त्वरित सभी से साझा किया जाएगा। – आदित्य चौधरी, सीनियर डीसीएम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *