धनबाद सदर अस्पताल में बेडशीट देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री:डॉ. इरफान अंसारी ने पूछा- ये चादर है या गमछा; गायनिक वार्ड में नहीं मिले डॉक्टर

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। सबसे पहले ‎अस्पताल के इमरजेंसी में जाकर रजिस्टर देखा। इसमें मरीजों ‎की कम उपस्थिति पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभानु‎ प्रतापन से सवाल किया तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि‎ मरीजों की संख्या कम है। इसपर नाराजगी जताते हुए कहा कि ‎‎सरकार की ओर से सारी सुविधाएं देने के बावजूद मरीजों को इलाज नहीं मिलना अपराध जैसा है। इमरजेंसी में ही बेड‎ पर बिछी चादर देखकर वह भड़क गए, कहा यह चादर है या ‎‎गमछा। मंत्री ने चादर बदलने का निर्देश दिया। इसके बाद ‎‎स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल के गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट के ‎इनडोर पहुंचे। यहां एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं थी। ‎ डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिली तो फोन पर किया बात उन्होंने अस्पताल के गायनी विभाग से गायनेकोलॉजिस्ट डॉ ‎सुमन को फोन लगाकर पूछा कि आज अभी ड्यूटी पर क्यों ‎नहीं हैं तो चिकित्सक ने उन्हें बताया कि वह ऑन कॉल ड्यूटी पर हैं। मरीज के आने पर उन्हें अस्पताल से कॉल ‎किया जाएगा तो वह अस्पताल आ जाएंगी।‎ स्थिति से नहीं हैं संतुष्ट, जल्द लिया जाएगा निर्णय‎
निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि सदर अस्पताल की हालत देख वह‎ संतुष्ट नहीं हैं। अस्पताल की कमियां दूर करने और मरीजों को सुविधा ‎दिलाने के लिए वह हर स्तर पर आवश्यक कदम उठाएंगे। व्यवस्थाओं ‎में कैसे सुधार किया जाए, इसपर जल्द ठोस निर्णय लिया जाएगा।‎ वार्डों में गंदगी देख जताई‎ नाराजगी
स्वास्थ्य मंत्री ने ‎विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के दौरान ‎गंदगी देख नाराजगी जताई। वहीं‎ अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि‎ अस्पताल में फिलहाल रंगाई-पुताई‎ का काम चल रहा है। इस कारण ‎कहीं-कहीं गंदगी है। मंत्री के समक्ष‎ अस्पताल के नोडल पदाधिकारी ने ‎वित्तीय अधिकार नहीं होने के ‎कारण कई कार्य कराए जाने में‎ असमर्थता जताई तो अस्पताल में‎ मैनपावर की कमी की जानकारी भी ‎दी। इसपर मंत्री ने जल्द समाधान ‎की बात कही।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *