टायर फटने से टैंकर डिवाइडर पर चढ़ा:चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाइवे पर हुआ सड़क हादसा, ड्राइवर को लोगों को केबिन से निकाला

चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाइवे पर सुखवाड़ा के पास एक बड़ा हादसा होने से बच गया। एक गैस से भरे टैंकर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। जोर से धमाका होने पर पास में संचालित होटल मालिक ने मौके पर जाकर देखा तो टैंकर क्षतिग्रस्त होकर पड़ा हुआ था। होटल संचालक ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और हाईवे के पेट्रोलिंग टीम को भी बताया। टैंकर गुजरात के कांडला पोर्ट से चंदेरिया की तरफ जा रहा था। फिलहाल ड्राइवर सुरक्षित है। होटल संचालक ने की मदद चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना हुई। शनिवार देर रात 2 बजे गैस टैंकर का टायर फटने से जोर से धमाका हुआ। टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। पास के ही होटल संचालक अकरम अली अपने होटल के गार्ड के साथ मौके पर पहुंचे। अकरम अली ने बताया कि टैंकर का केबिन मुड़कर टैंक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। होटल के स्टाफ ने मिलकर ड्राइवर को बाहर निकाला। हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी को बुलाया गया और क्रेन की मदद से टैंकर को डिवाइडर से नीचे लाया गया। रविवार शाम तक सड़क पर खड़ा रहा टैंकर टैंकर का ड्राइवर जोधपुर निवासी देवी सिंह ने बताया कि टैंकर कांडला पोर्ट से चंदेरिया प्लांट जा रहा था। इसमें गैस भरी हुई थी। कंपनी का मालिक दूसरी गाड़ी भेज देगा। इसलिए रविवार शाम तक भी यह टैंकर हाईवे के किनारे पर ही खड़ा रहा। गनीमत रही की हादसा बड़ा नहीं हुआ और कोई जनहानि भी नहीं हुई। बता दे कि जयपुर अजमेर हाइवे पर दो दिन पहले ही एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसके बाद मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *