टायर बदल रहे ट्रक में पीछे से बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक की मौत, बच्चा घायल

सरायकेला| सरायकेला टाटा मार्ग पर चाडरी मोड़ के पास मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान करनो कुंभकार, आदरडीह, थाना नीमडही के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक करनो कुंभकार सरायकेला कोलेबिरा स्थित रामकृष्ण फोर्जिंग कंपनी में काम करता था। यहीं कंपनी के पास किराए के मकान में रहकर कंपनी में काम कर रहा था। वह बाइक (जेएच 05ईबी/2808) से सरायकेला लौट रहा था। चाडरी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक (जेएच 06आर/9122) में पीछे से जा टकराया। बताया जा रहा है कि ट्रक का टायर बदला जा रहा था और वह सड़क पर ही खड़ा था। हादसे में बाइक के पीछे बैठे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद संजय हांसदा, कालीचरण किस्कू और शिवचरण किस्कू ने पीसीआर वाहन से अस्पताल भिजवाया। मौके पर कुछ लोगों ने बताया कि मृतक बीरबांस में रहकर रामकृष्णा फोर्जिंग में कार्यरत था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *