ऐतिहासिक और पौराणिक कुमुडा पहाड़ में स्थित बाबा धबलेश्वर की पीठ में 15 फरवरी महाशिवरात्रि मेला शुरू हो गया है। शिवरात्रि के दिन बड़े तड़के से ही शिव भक्तों का मंदिर में तांता लगा रहा। भक्तों को लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान शिव के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया। बाबा धबलेश्वर ट्रस्ट बोर्ड और पुलिस प्रशासन ने सारी व्यवस्था सुचारू रूप से की है। मीना बाजार, बच्चों व बड़ों के झूले, सजी हुई रंग बिरंगी दुकानें और विभिन्न किस्मों के चाट की दुकानों ने मेले की रौनक बढ़ा दी है। असामाजिक तत्वों से निपटने अतिरिक्त पुलिस बल और सीसी कैमरों की मदद ली गई है। कुमुडा पहाड़ के शीर्ष पर लगे तिरगें कलर में बिजली के खंभे रात्रि को दूर दूर तक आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


