युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार बसना विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में जारी नियुक्ति आदेश में युवा कांग्रेस जिला महासमुंद के अंतर्गत बसना विधानसभा कार्यकारिणी में बसना विधानसभा महासचिव दीपक प्रधान, नरेश नेताम, भोजराम पटेल, जमोहन ठाकुर, खेले कुमार यादव, शिव नायक, तोषण कुमार साहू, सुनील भोई, सुधीर भोई, संजीव पटेल, अभिषेक बांक, पुसन साव, मनीष नायक को नियुक्त किया गया। इसी तरह विधानसभा उपाध्यक्ष गोविंद चौधरी, अक्षय प्रधान, सुरेश पटेल, प्रशांत पंडा, नवनीत निषाद, साजिद खान, खीरोषांत कुमार, टिकेलाल पटेल, अर्जुन अग्रवाल, मनोज गेहवाल को बनाया गया। विधानसभा सचिव, शिवम बारिक, उमाशंकर प्रजापति पांडे, धीरज सिन्हा, जनक ठाकुर, ओम सिन्हा, सुनील कुमार बारिक, संजय ठाकुर, श्रवण शर्मा, मनोहर बारिहा, शंकर ठाकुर, दीपक श्रीवास, अशोक धृतलहरे सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से युवाओं को नेतृत्व का अवसर देने वाला संगठन रहा है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी पदाधिकारी कांग्रेस की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।


