टिब्बी पुलिस ने 36.41 ग्राम हेरोइन के साथ तीन पकड़े:एक पंजाब, दो टिब्बी के निवासी; बाइक भी जब्त

हनुमानगढ़ की टिब्बी थाना पुलिस ने 36.41 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक पंजाब का रहने वाला है, जबकि दो आरोपी टिब्बी क्षेत्र के ही निवासी हैं। यह कार्रवाई शुक्रवार रात को की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रात करीब 10 बजे गुडिया गांव के नजदीक मुर्गी फार्म के आगे एक कच्चे रास्ते पर तीन लोग बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार होकर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस को शक होने पर उन्हें रोका और पूछताछ की। आरोपियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर नियमानुसार उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 36.41 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। हेरोइन तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर वाली बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नजाम खान (28), जनाब अली (29), दोनों निवासी वार्ड 9, गुडिया, टिब्बी, और विकास कुमार (21), निवासी सरदारपुरा, बहाववाला, जिला फाजिल्का (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों से हेरोइन सप्लायर के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले की आगे की जांच टिब्बी थाना प्रभारी हंसराज लूणा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *