धौलपुर में कोहरे से नदी में गिरीं दो गाड़ियां:अधूरी पुलिया के पास हुआ हादसा, सभी सुरक्षित

धौलपुर जिले में घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा हैं। शनिवार सुबह तक छाए कोहरे की वजह से जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंच गया हैं। कोहरे की वजह से शुक्रवार रात दो वाहन नदी में गिर गए। यह घटना सैंपऊ उपखंड के टिहरी का पुरा गांव के पास हुई। गनीमत रही कि वाहन नदी के सूखे किनारे पर पलटे, जिससे उनमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस के अनुसार, पहला चौपहिया वाहन शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे नदी में गिरा। इसके लगभग आधे घंटे बाद एक और वाहन उसी स्थान पर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहनों में सवार लोग खाटू श्याम जा रहे थे। यह हादसा टिहरी का पुरा और मालौनी खुर्द के बीच बनी रपट पर हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, धौलपुर-कौलारी मार्ग पर टिहरी का पुरा के पास एक पुल का निर्माण अधूरा पड़ा है। इसी अधूरे पुल के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। सूचना मिलने पर टिहरी का पुरा गांव के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। शुक्रवार रात से धौलपुर जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिसका असर शनिवार सुबह तक देखा गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी। सूचना के बावजूद पुलिस प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *