टीआई प्रेम किशोर व्यास को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक:15 अगस्त को होगा सम्मान, बोले- ईमानदारी और निष्ठा का परिणाम

शाजापुर जिले में पदस्थ पुलिस लाइन के टीआई प्रेम किशोर व्यास को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित पुलिस पदकों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है। टीआई व्यास ने इस सम्मान को पूरे पुलिस परिवार के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, फील्ड ड्यूटी और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन किया है। यह सराहनीय सेवा पदक उन्हें आगामी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर औपचारिक रूप से प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि पर शाजापुर पुलिस परिवार में खुशी है। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने टीआई व्यास को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की। सराहनीय सेवा पदक उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट, अनुशासित और समर्पित भाव से निर्वहन किया हो। टीआई प्रेम किशोर व्यास का यह सम्मान शाजापुर जिले के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *