बरही पुलिस ने अवैध रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी:चालक फरार, बिना दस्तावेजों के हो रहा था परिवहन

कटनी। बरही पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना और देहात भ्रमण के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम रविवार को क्षेत्र का भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान ग्राम कुठिया महगवां बिछुआ टोला के पास एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर आता दिखा। पुलिस को देखते ही चालक घबरा गया और ट्रैक्टर को रास्ते में छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लावारिस हालत में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच की, तो उसमें अवैध रूप से उत्खनित रेत भरी हुई पाई गई। रेत का परिवहन बिना किसी वैध दस्तावेज के किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर बरही थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया है। अज्ञात चालक और वाहन मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *