डूंगरपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष ओर अयोध्या में श्रीराम मंदिर के 2 साल पूरे होने पर आज रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शहर के केशव बस्ती अशोक नगर, ब्रह्म स्थली कॉलोनी से शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम की तस्वीर के साथ ही बच्चों ने भारत माता ओर कई देवी देवताओं के वेश धारण कर शौर्य का प्रदर्शन किया। वहीं, घोड़े पर धर्मध्वजा लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। भारत माता ओर जयश्री राम के जयकारे भी गूंजे।
हिंदू सम्मेलन को लेकर आज सुबह से ही केशव बस्ती में तैयारियां शुरू हो गई। आकर्षक पांडाल सजाया गया। वही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष ओर बच्चे भगवा पहनकर इकट्ठे हुए। भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी भी सजाई गई। गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा माताजी चौक से रवाना हुई। घोड़े पर बेटी भारत माता का रूप लेकर धर्मध्वजा लेकर सवार हुई। कई बेटियों में देवी देवताओं, वीर महापुरुषों का वेश धारण कर शौर्य का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान भारत माता और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए भक्त खूब नाचे।
शोभायात्रा अशोक नगर, ब्रह्म स्थाली कॉलोनी समेत कई अलग अलग कॉलोनी ओर गलियों से होते हुए वापस पांडाल में पहुंचा। मुख्य वक्ता विकासराज, अध्यक्षता चम्पालाल सुथार, अतिविशिष्ट मेहमान वनवासी कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र खराड़ी, प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की विजयलक्ष्मी दीदी ने हिन्दू सम्मेलन के बारे ने बताया।
सम्मेलन में हिंदू समाज के इतिहास ओर भगवान श्रीराम को लेकर प्रेरक उद्बोधन दिया गया। वहीं, हिन्दू समाज की एकजुटता पर जोर दिया।


