रांची | झारखंड हाईकोर्ट ने चतरा जिला के टंडवा स्थित मगध आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े अवैध फंडिंग सहित अन्य गंभीर आपराधिक मामले के आरोपी कोहराम को एक मामले में जमानत दे दी। कोहराम प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का रीजनल कमांडर था। चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में दर्ज रंगदारी के एक मामले में उसे जमानत दी गई है। उसके ऊपर कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज है,जिसमें वह फिलहाल जेल में ही रहेगा।


